संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने फरार अभियुक्त महापाल पुत्र रामराज प्रसाद उर्फ त्यागी निवासी दरियाबाद थाना दुधारा के घर पर नोटिस चस्पा किया। एसआई नंदू गौतम के अगुवाई में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा की। डुगडुगी बजवाकर अभियुक्त के निवास स्थान ग्राम दरियाबाद में नोटिस चस्पा कराकर मुनादी कराई। फरार अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।