यू-डायस पर सूचना अपलोड न किए जाने का मामला
- तीन दिन में सूचना अपलोड न करने पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित जिले के 30 निजी विद्यालयों ने अपनी सूचनाओं को यू-डायस पर अपलोड नहीं किया है। जिस पर शासन ने नाराजगी जताई है। बीएसए ने इन विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की नोटिस जारी किया है। तीन दिन में रिकॉर्ड अपलोड न करने पर कार्रवाई होगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में यू-डायस पर विद्यालयों का डाटा फीड किया जा रहा है। जिसमे छात्र संख्या, शिक्षक संख्या, विद्यालय की स्थिति आदि की जानकारी देनी है। लेकिन जिले के बेसिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त 30 विद्यालयों ने सूचना अपलोड करने में रूचि नहीं दिखाई है। जिसमें बघौली ब्लॉक के छह, बेलहर के तीन, हैंसर के चार, खलीलाबाद के सात, मेंहदावल के तीन, पौली के दो, नाथनगर के छह, सांथा के एक, सेमरियावां के दो विद्यालय शामिल हैं। इस पर शासन ने भी नाराजगी जताई है। इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। अगर यह विद्यालय तीन दिन में अपनी सूचना यू-डायस पर अपलोड नहीं कराते हैं तो इनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।