फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उर्वरक दुकान बंद मिलने पर दिया गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हुई छापे की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के शासन के निर्देश पर डीएम द्वारा गठित संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जनपद के तीनों तहसीलों में एक साथ छापे की कार्रवाई की। इस दौरान एक उर्वरक की दुकान बंद मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे एवं जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा की संयुक्त की टीम ने खलीलाबाद के मुन्नालाल खाद भंडार गोरखल, सतगुरु खाद भंडार पायलपार, सहकारी क्रय विक्रय समिति पायलपार, जिला सहकारी फेडरेशन मैनसिर, एग्री जंक्शन विश्वनाथपुर, साधन सहकारी समिति देवरिया गंगा, पीसीएफ बफर गोदाम कोनी, मौर्य ट्रेडर्स कर्री धर्मशाला, चौधरी कृषि बीज भंडार, राजकुमार खाद भंडार गोरियाभार, जय मां वैष्णो खाद भंडार कटाई सहित कुल 10 उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। डीसीएफ मैनसिर में बिना सूचना के उर्वरक बिक्री केंद्र बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार राजकुमार खाद भंडार गोरियाभार, धर्मशाला के अभिलेख पूर्ण नहीं होने, सूचना नहीं बताए जाने के पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जबकि एग्री जंक्शन विश्वनाथपुर को चेतावनी दी गई कि सभी किसानों को रसीद दी जाए। इस प्रकार मेंहदावल तहसील में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं एसडीएम की टीम ने छह उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापा की कार्रवाई करते हुए तीन उर्वरक नमूने एकत्रित किए गए। भविष्य में भी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापे की कार्रवाई करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें