फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में विद्यालय बंद करने का दिया नोटिस

विज्ञापन
सतहरा गांव में संचालित श्रीराम जानकी एकेडमी मे नोटिस चस्पा कराने पहुंचे बीईओ ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दो दिन में विद्यालय बंद करने का दिया नोटिस
विज्ञापन

- बिना मान्यता के श्रीराम जानकी एकेडमी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर के सतहरा में बिना मान्यता के संचालित हो रहे श्रीराम जानकी एकेडमी पर शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी ने पहुंचकर कर नोटिस दिया। दो दिन के अंदर विद्यालय का संचालन बंद करने और विद्यार्थियों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में करा दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षाधिकारी नाथनगर अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि नाथनगर के सतहरा गांव में संचालित श्रीराम जानकी एकेडमी बिना मान्यता प्राप्त के ही संचालित हो रहा है। पूर्व में भी विद्यालय बंद कराने हेतु नोटिस 13 अगस्त को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए का निर्देश दिए है कि दो दिन के अंदर विद्यालय बंद करा कर समस्त बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय या मान्यता प्राप्त विद्यालय में करा दिया जाए।
कोट
जमीन का विवाद चल रहा है, इस वजह से विद्यालय की मान्यता नहीं हो सकी है, जमीन विवाद समाप्त होते ही विद्यालय की मान्यता ले ली जाएगी। शिक्षा विभाग को जो निर्देश होगा, उसका पालन कराया जाएगा।
- चक्रेश मिश्र, प्रबंधक, श्रीराम जानकी एकेडमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें