भाजपा कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण की बैठक करते हुए डॉ रमापति राम त्रिपाठी । संवाद
संतकबीरनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर प्रक्रिया में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। साथ ही अपात्र और फर्जी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर कराए जाएं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को एसआईआर अभियान में सौ फीसदी योगदान देना होगा। कहा कि हर मतदाता का एसआईआर फॉर्म, गणना प्रपत्र जमा कराने के लिए भाजपा की दस सदस्यीय बूथ टोली को सजग रहना होगा। सबका गणना प्रपत्र जमा हो जाए। बीएलओ ने जितने फॉर्म बांट दिए हैं उन्हें जमा कराने में टीम भावना से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर सांगठनिक जिम्मेदारी भी है। इसलिए जिन लोगों ने एसआईआर फॉर्म भर दिया है, उसको डिजिटल कराने के काम में भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना योगदान दें। जो लोग छूट रहे हों, उनके फॉर्मों को भी भरवाकर अपलोड कराया जाए। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता एसआईएस में बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर सहयोग करें। संवाद