रोसयाबाजार। पौली के कंपोजिट विद्यालय चौराकला में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है। विद्युत उपकेंद्र की स्थापना चौराकला में ही है। विद्यालय और उपकेंद्र की बाउंड्री लगभग सटी हुई है। इसके बाद भी विद्यालय पर विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है। प्रधानाध्यापक अमरजीत यादव ने बताया कि विद्यालय में कनेक्शन के लिए विभाग ने ग्राम प्रधान के जरिए मांग किया गया था। बिजली विभाग के लोगों ने हीलाहवाली की। कनेक्शन नहीं लगाया। खंड शिक्षा अधिकारी अरूण सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए आदेशित किया गया था, यदि चौराकला विद्यालय में कनेक्शन नहीं है तो आवेदन कर कनेक्शन लगवाया जाएगा। संवाद