फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं: डीएम

Tue, 08 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
विज्ञापन

- डीएम की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। देश की आजादी का गौरवशाली इतिहास की याद में 15 अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विविध कार्यक्रम होंगे। इसी के मद्देनजर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। जिसमें इसकी रूपरेखा तैयार की गई। डीएम ने कहा कि तिरंगें के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए कि राष्ट्रध्वज गंदा, फटा व उल्टा न फहराया जाए। इसका उल्लंघन दंडनीय होगा। एडीएम जय प्रकार ने कार्यक्रमों की रूपरेखा की चर्चा करते हुए बताया कि जिले में सुबह छह बजे से आठ बजे तक प्रार्थना एवं प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज सुबह आठ बजे फहराया जाएगा।
विज्ञापन

यह आयोजन जिला मुख्यालय, तहसील, विकास खंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। उसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। राष्ट्रीय ध्वज में गुलाब की पंखुड़िया बांध कर फहराया जा सकता हैै। तिरंगे झंडे के अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान के भावपूर्ण गायन की व्यवस्था की गयी है। सांयकाल सूर्यास्त होने से पहले राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की व्यवस्था की जाए। स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में सरकारी भवनों, इमारतों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक इमारतों को भी प्रकाशमान किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता, सामाजिक समरसता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ.अनिरूद्ध कुमार सिंह, एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूबे, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दिपांशी राठौर, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें