फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से समझौता नहीं

विज्ञापन
मेंहदावल में आयोजित कार्यक्रम में कैविनेट मंत्री का स्वागत करते विधायक अनिल तिवारी व अन्य।संवा? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से समझौता नहीं
विज्ञापन

मेंहदावल में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। योगी सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं चला रही है। निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए संकल्पित रहें। उनके मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मेंहदावल नगर पंचायत के एक मैरिज हाल में निर्बल इंडिया शोषित हमारा आम दल की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को निषाद पार्टी की ओर से संकल्प दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास का नया आयाम तय कर रहा है।
विज्ञापन

विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में भयमुक्त समाज की स्थापना का सपना साकार हुआ है। क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पांच वर्षों में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र विकास के पहिए पर तेजी से दौड़ेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व उत्तर प्रदेश तरक्की की राह पर चल रहा है। सरकार की योजनाएं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। इस दौरान दिवाकर निषाद, पंडित शक्ति मणि त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, शैलेश शुक्ला, राम शुभम दुबे, प्रशांत मिश्रा, वेद कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र निषाद, आशीष सिंह, उमेश कांदू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें