फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डंपिंग ग्राउंड का इंतजाम नहीं, सड़क किनारे कूड़ा

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास के पास सड़क के किनारे फेका गया कूड़ा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड का इंतजाम नहीं, सड़क किनारे कूड़ा
विज्ञापन

शहर की खूबसूरती को लग रहे बट्टा, प्रतिदिन करीब 48 मीट्रिक टन निकलता है कचरा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कूड़ा निस्तारण का प्रबंध नहीं है, जबकि प्रतिदिन करीब 48 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। कूड़ा-कचरा सड़क के किनारे फेंक दिए जा रहे हैं। इससे शहर की खूबसूरती को बट्टा लग रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में करीब एक लाख की आबादी रहती है। शहर 25 वार्डों में बंटा है। यहां प्रतिदिन लोगों के घरों से बड़ी मात्रा में कूड़ा निकलता है, लेकिन डंपिंग ग्राउंड का इंतजाम नहीं है। ऐसे में घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा लोग आसपास सड़क पर ही रख देते हैं। इसे उठाकर कर्मी ले जाते हैं और हाईवे के किनारे खाली जमीन पर गिरा देेते हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि छुट्टा पशु कूड़ा के पास विचरण करते रहते हैं। यह पशु सड़क पर आ जाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खलीलाबाद निवासी प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार आदि ने कहा कि सड़क के किनारे कूड़ा रखे जाने से समस्या हो रही है। इसके लिए स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए।
...
एनएचएआई ने भी उठायी थी आपत्ति
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कूड़ा गिरने पर एनएचएआई ने आपित्त उठाई थी। तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक आत्माराम ने नगर पंचायत मगहर व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद प्रशासन को पत्र भेजकर आग्रह किया था कि हाईवे के किनारे कूड़ा न गिराया जाए। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

...
कोट
शहर से निकलने वाला कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र के पास रखा जाता है। वहां से हरिहरपुर भेजा जा रहा है। पालिका कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा रखें। शहर के लोगों से आग्रह है कि कूड़ा इधर-उधर न फेंके।
- विनय कुमार मिश्र, ईओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें