फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विहिन मिला अमृत सरोवर का निर्माण

विज्ञापन
फुलुई में कुआनो नदी के किनारे बनाए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण करते नेशनल लेबल मॉनिटरिंग टीम के लोग - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मानक विहिन मिला अमृत सरोवर का निर्माण
विज्ञापन

- हैंसर ब्लॉक के फुलुई में एनएलएम टीम ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नेशनल लेबल मानीटरिंग टीम ने सोमवार को विकास खंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत फुलुई में कराए गए विकास कार्यों की जांच की। कुआनो नदी के किनारे खुदे गए अमृत सरोवर मानक विहीन मिला। मनरेगा से कराए गए कई कार्य धरातल पर नहीं दिखे। जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान को फटकार लगाते हुए टीम के लोगों ने उनके विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
नेशनल लेवल मॉनीटरिंग टीम धर्म कुमार के नेतृत्व में सोमवार की सुबह ग्राम पंचायत फुलुई में पहुंची। जहां प्राथमिक विद्यालय पर विकास संबंधित अभिलेखों का अध्ययन करने के बाद विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए मौके पर गई।
विज्ञापन

गांव के पश्चिम रामनिवास के खेत से राममिलन के खेत तक वर्ष 2021-22 में 500 मीटर बताई गई कच्ची सड़क को देखा। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हुए थे। कुआनो नदी के किनारे बनाए गए अमृत सरोवर का टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नदी की तलहटी में सरोवर बनाए जाने का औचित्य पर एपीओ ऋषिकेश सिंह से जानना चाहा तो वह खामोश हो गए। टीम ने कहा कि यहां पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
इस दौरान तकनीकी सहायक हेमंत मिश्र, गंगा प्रसाद शुक्ल, दयाराम, ग्राम पंचायत सचिव कर्ण जीत सिंह यादव, प्रधान भोला यादव, हरीश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें