खलीलाबाद गुरुद्वारा में निशान साहेब का चोला बदलते युवक।
- फोटो : KHALILABAD
निशान साहेब को बदला गया चोला
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद से गुरु तेग बहादुर शहीदी पर्व पर रविवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।
गुरुद्वारा से निकली प्रभात फेरी मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल तिराहा, राम जानकी मंदिर से वापस गोला बाजार पहुंची। जहां पर मनदीप सिंह ने निशान साहेब पर माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा पहुंची, जहां पर निशान साहेब का चोला बदला गया।
रिंजक सिंह ने 40 फीट की ऊंचाई पर जाकर नया चोला बदला। प्रभात फेरी में गुरु के शबद जे तू बेलिया तन मन दे नाल सेवा करदा जाएगा, सतनाम वाहे गुरु करता भवसागर तो तरदा जाएगा। प्रभात फेरी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन, गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, सुनीता अग्रहरि, प्रितपाल सिंह, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, भास्कर मणि त्रिपाठी, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।