फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीएमश्री योजना के तहत नौ विद्यालय चयनित

Mon, 01 Apr 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड, 15 अप्रैल तक देनी है रिपोर्ट
विज्ञापन

-बालवाटिका का भी निर्माण कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में पीएम श्री योजना के अंतर्गत नौ अन्य विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए शासन ने उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा मांगा है। इसके बाद इन विद्यालयों को बेहतर बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे इनकी तस्वीर बदल जाएगी।
जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पूर्व में एक-एक विद्यालय का पीएम श्री योजना के लिए चयनित किया गया था। अब नौ विद्यालयों का चयन फिर किया गया है। इन विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए अतिरिक्त कक्ष के अलावा शौचालयों और बालवाटिका का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालयों में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए जिला स्तर पर बजट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके लिए शासन ने चयनित विद्यालयों में कक्षों की संख्या, यू-डायस कोड, छात्र संख्या, प्रधानाध्यापक का नाम और मोबाइल नंबर, शिक्षकों की संख्या, शौचालय और पेयजल, दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय, खेल का मैदान, जर्जर कक्ष व क्षेत्रफल के बारे में सूचना मांगी है। शासन ने विभाग को 15 अप्रैल तक सूचना का प्रारूप भरकर देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों का हुआ चयन
ब्लॉक विद्यालय
नाथनगर कंपोजिट विद्यालय बरौली
हैंसर बाजार कंपोजिट विद्यालय हैंसर बाजार
खलीलाबाद कंपोजिट विद्यालय बयारा
सेमरियावां कंपोजिट विद्यालय बाघनगर
बेलहर कला कंपोजिट विद्यालय बरडार,
सांथा कंपोजिट विद्यालय अठलोहियां
बघौली ब्लॉक कंपोजिट विद्यालय हरदी
पौली कंपोजिट विद्यालय चकिया
मेंहदावल कंपोजिट विद्यालय जमोहरा

पीएम श्री योजना के तहत जिले के नौ विद्यालयों का चयन हुआ है। इन विद्यालयों की भौतिक सूचनाएं मांगी गई हैं। जिसकी रिपोर्ट निर्धारित समय तक भेज दी जाएगी।
- अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें