संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना महुली पुलिस ने वारंटी तौफीक पुत्र सोहराब निवासी रजनौली को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। इसके अलावा थाना धनघटा पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ कर अंशाति फैलाने के आरोप में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। संवाद