संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवागत जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने सोमवार को दीवानी न्यायालय मे कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह औरैया जनपद में जिला जज के पद तैनात थे। इस दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों व जनपद बार व सिविल बार के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। नवागत जिला जज अनिल कुमार वर्मा मूलत: लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बार और बेंच में मजबूत संबंध स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। फरियादियों को समय से न्याय मिले इस पर ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने सीजेएम श्वेता श्रीवास्तव के साथ कोर्ट मैनेजर, नाजिर एव अन्य कर्मचारियों से यहां की सुरक्षा व्यवस्था के विषय में जानकारी ली। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुर जी शुक्ल, जनपद बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, राज पाठक, कोर्ट मेनेजर अनुराग सिंह, नाजिर बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।