कम हो जाएगी 32 किमी दूरी
परियोजना के तहत हड़िया चौराहे से होते हुए बीएमसीटी मार्ग सेमरियावां, दुधारा, कुसरूखुर्द, नंदौर, मेंहदावल से करमैनी घाट तक करीब 49 किलोमीटर तक की सड़क को चौड़ा किया जाना है। सड़क के चौड़ीकरण होने से बस्ती, संतकबीरनगर से होकर लोग गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर पीपीगंज पहुंचेंगे। इससे लोगों को नेपाल जाने के लिए सहूलियत मिल जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद जिले के लोगों को नेपाल तक की यात्रा में 32 किमी की दूरी कम हो जाएगी। नेपाल जाने के लिए गोरखपुर तक का सफर नहीं करना पड़ेगा।
बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी भूमि अधिग्रहण, बिजली के पोल हटाने, पेड़ काटने आदि के कार्य होने हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए दो कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन तालमेल में अभाव में अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। अब विवाद का निस्तारण करा लिया गया है। उम्मीद है कि इसी माह में भूमि अधिग्रहण व अन्य कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके बाद चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।-रितेश शर्मा- अधिशाषी अभियंता एनएच
बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण से नेपाल का सफर आसान हो जाएगा। कार्य को जल्द शुरू कराए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।-मनोज यादव- क्षेत्रवासी
बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण की योजना की स्वीकृति के बाद उम्मीद थी कि बेहतर सड़क मिलेगी। लेकिन कार्य शुरू न होने से निराश होना पड़ा है। जल्द से जल्द सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाना चाहिए।-अवनीेंद्र जायसवाल- क्षेत्रवासी
सड़क चौड़ीकरण से मेहदावल के रास्ते करमैनी होकर पीपीगंज से नेपाल जाना आसान हो जाएगा। इससे गोरखपुर होकर नहीं जाना पड़ेगा। समय की बचत होगी।-शिवम अग्रहरि- क्षेत्रवासी
बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण होने से व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी। नेपाल जाने की दूरी कम होगी और साथ ही आंबेडकरनगर, आजमगढ़ के लोग भी व्यापार के लिए आ जा सकेंगे।-मिलन- क्षेत्र वासी