संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता सुनीता चौधरी ने बताया कि चार मार्च को दिन में लगभग एक बजे उनके पड़ोसी राकेश और साहिल घर पर चढ़कर आए और गालियां देते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उन्हें काफी चोटें आई हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद