बखिरा। क्षेत्र के बंधवा (मधुबन) निवासी एक महिला ने पड़ोस के रहने वाले एक परिवार पर अपने बेटे को घर बुलाकर जहर देकर मारने का आरोप मढ़ा है। बंधवा निवासी श्याम कुमारी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के परिवार ने उसके बेटे अभिषेक (23) पर अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। 22 जुलाई की रात करीब बारह बजे उसके बेटे को पड़ोसी ने अपने घर बुलाकर अपनी बेटी से जहर पिलाया था। किसी तरह से उसके बेटे ने घर आकर घटना की जानकारी उसे दिया। 23 जुलाई की सुबह 9 बजे वह बेटे के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गई। हालत गम्भीर देखकर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही बेटे की मृत्यु हो गई। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया मामले कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद