राजकीय महिला महाविद्यालय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
संतकबीरनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। अंकों के आधार पर बीए तृतीय वर्ष की नेहा चैंपियन और बीए प्रथम वर्ष की ज्योति उपविजेता बनीं। प्राचार्य डॉ. डीपी शाही ने प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में दूसरे दिन 100 मीटर की दौड़ में नेहा प्रथम, ज्योति भास्कर द्वितीय और सिंपल चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में महिमा चौधरी प्रथम, सिंपल चौधरी द्वितीय और नेहा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस में सलोनी राय प्रथम, अंजू द्वितीय और नेहा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में नेहा शर्मा प्रथम, निधि शर्मा द्वितीय, सलोनी राय तीसरे स्थान पर रहीं। कैरम प्रतियोगिता में सलोनी राय प्रथम, अंजू द्वितीय और बबिता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन (युगल) प्रतिस्पर्धा में संजना गुप्ता और निधि शर्मा प्रथम, बबिता और अंशिका मिश्रा द्वितीय तथा सलोनी राय और अंजू तीसरे स्थान पर रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में टीम बी विजेता रही। उसमें नेहा शर्मा, निधि शर्मा, नेहा, सिंपल, अंजू, अंजली तथा सलोनी राय शामिल रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डीपी शाही, क्रीड़ा प्रभारी विद्याधर मिश्र, डॉ. पुष्पलता गुप्ता, डॉ. आशाराम, डॉ. सुरंगमा यादव, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. रोहित कुमार राय, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।