फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : देर रात केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र, मेज पर ही पड़े रहे

Thu, 22 Feb 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के प्रश्न पत्र मंगलवार की देर रात तक केंद्रों पर भेजे गए। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर कोई भी इंतजाम नहीं था। केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी नदारद थे। कई केंद्रों पर प्रश्न पत्र डबल लाॅक में रखने की जगह मेज पर ही रख दिए गए। हालांकि, कमरे बंद रदे। इसकी सूचना कंट्रोल रूम से बार-बार केंद्र व्यवस्थापकों को दी गई। रात में फिर प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखवाया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इसको लेकर मंगलवार से प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू हो गया। प्रश्न पत्रों को लेकर केेंद्र व्यवस्थापक जब अपने केंद्र पर पहुंचे तो प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में रखने की जगह कमरे के मेज पर ही रख दिए।
इसके बाद डीआईओएस कार्यालय से सीसीटीवी से हो रही निगरानी में यह मामला खुला। करीब 15 केंद्रों पर प्रश्न पत्र मेज पर देखे गए। इसके बाद डीआईओएस संदीप चौधरी ने नाराजगी जताई और केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाई। जिसके बाद प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में रखवाया गया। इसी तरह से प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी लगाए गए थे। वे भी बुधवार की दोपहर तक केंद्राें पर नहीं पहुंचे। जिसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक लगातार डीआईओएस को देते रहे।
विज्ञापन

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा प्राथमिकता में है। इसके साथ ही जो भी सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचे थे। उसकी जांच कराई जाएगी। वैसे, सभी प्रश्न पत्र डबल लाॅक में रखवा दिए गए है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें