संतकबीरनगर। शहर के मोतीनगर निवासी इबरार अहमद अंसारी के पुत्र मो. अशरफ अंसारी ने नीट परीक्षा पास की है। उनकी आल इंडिया 11196 रैंक है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा मामा एवं शिक्षक आरिफ जमाल अंसारी को दिया है। अशरफ के नाना स्वर्गीय फैयाजुल हक अंसारी मशहूर कामरेड नेता रहे हैं।
इसी क्रम में सुजन राय पुत्र डॉ. विजय कुमार राय ने भी नीट उत्तीण किया है। उन्हें नीट में 720 में से 637 नंबर प्राप्त हुए हैं। उनके पिता डॉ. विजय कुमार राय एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में प्रोफेसर हैं।