फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चीन जाकर जिले का नाम रोशन करेंगे नीरज

Sun, 02 Jul 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में नीरज कुमार चौरसिया का चयन होने पर  आ​र्थिक सहायता देते  जिला ईट निर्माता
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्टस स्टेडियम लखनऊ में 30 मई को आयोजित खेलो इंडिया में जिले के धमरजा गांव निवासी नीरज कुमार चौरसिया को 20 किलोमीटर पैदल चाल में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके आधार पर उनका चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चाइना में होने वाले खेल के लिए हुआ है। यह वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चीन में आयोजित होगी। नीरज के चीन जाने को लेकर लोगों ने आर्थिक मदद शुरू कर दी है। जिला ईंट निर्माता समिति ने रविवार को नीरज को 11000 का चेक सौंपा।
विज्ञापन

जिला ईंट निर्मात समिति के जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने बताया कि धमरजा गांव निवासी नीरज कुमार चौरसिया शुरू से ही खेल के प्रति लगन रहा है। 2018 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके आधार पर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2019 में इटली में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि नीरज की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। समिति की तरफ से नीरज को 11 हजार का चेक दिया गया है। इसके साथ ही नीरज को प्रतिमाह सहायता दी जाएगी। इस दौरान अमरेश बहादुर सिंह, फैसल खान, रामू चौधरी, रामआशीष उपाध्याय, दिनेश सिंह, अनूप जैन, उत्कर्ष उपाध्याय, शैलेंद्र चौधरी, मृत्युजंय सिंह, राजेश्वर सिंह, राजेंद्र यादव, शमशाद खान आदि लोगों ने भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें