फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार व बेंच के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत : जिला जज

Thu, 09 Feb 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।स
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की बेहतरी के लिए कार्य कर रही सरकार : प्रशांत सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार दीवानी न्यायालय परिसर में ह़ुआ। इसमें पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुरजी शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य स्थायी अधिवक्ता उत्तर प्रदेश प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि अधिवक्ता की बेहतरी का कार्य अधिवक्ता ही अच्छे से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए सरकार कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि एवं जिला जज देवेंद्र सिंह ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है। इससे लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राम नगीना यादव ने कहा कि शपथ की अंतिम लाइन में लिखे शब्द कि मैं ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा जो बार एवं बेंच की गरिमा के विरुद्ध हो इस पर अमल करने की जरूरत है। नव निर्वाचित अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि अधिवक्ता चैंबर तथा बिजली प्रमुख समस्या है। इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
इससे पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुरजी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय व अनिल कुमार गौतम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रशासन राजेश मिश्र, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय जितेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री प्रसार अवधेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने शपथ ली।
इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश पाठक, सभाजीत मिश्र, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, अखिलेश चंद्र यादव, मोहम्मद शमशाद अहमद, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल गौतम, खुर्शीद खान, नवनीत मिश्र, मनोज कुमार दूबे, रवि कुमार मिश्र व वसी अहमद को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, ईश्वर प्रसाद पाठक, नवनीत कुमार पांडेय, न्यायिक अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, जैनुद्दीन अंसारी, काशिफ शेख, महेंद्र कुमार सिंह, मिर्जा जीनत, मीनाक्षी सोनकर, हरिकेश कुमार, मोहम्मद फ़राज आदि मौजूद रहे। संचालन निरंजन सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें