फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम ने नहर में डूबे युवक का ढूंढ निकाला शव

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर छपिया उर्फ ठोका गांव में बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एनडीआरएफ टीम ने नहर में डूबे युवक का ढूंढ निकाला शव
विज्ञापन

- घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर हाड़ापार के पास मिला शव
- इकलौते बेटे का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम
कांटे। एनडीआरएफ टीम डड़वा के पास सरयू नहर में स्नान करने के दौरान डूबे युवक की शनिवार को तलाश शुरू की। करीब साढ़े पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर हाड़ापार के पास से शव को ढूंढ निकाला। इकलौते बेटे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि रायपुर छपिया उर्फ ठोका के रहने वाले हरी प्रसाद अग्रहरि ने चुरेब में मकान बनवाया है। उसी में किराने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम उनका 18 वर्षीय बेटा शुभम अपने साथी 16 वर्षीय आकाश के साथ डड़वा के पास सरयू नहर में स्नान करने गया था। उसी दौरान शुभम नहर में डूब गया। जबकि आकाश बाहर निकलने में सफल रहा। साथी आकाश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर वह भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को डीएम के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू की। करीब साढ़े पांच घटे तक नहर में युवक की तलाश की। घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर हाड़ापार के पास नहर में लगे फाटक के पास फंसे युवक का शव बरामद हुआ। शुभम अपने माता- पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें