संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के बौद्धिक क्षमता के लिए एनसीईआरटी मैथ ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि मैथ ओलंपियाड फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैथ ओलंपियाड का आयोजन कर रहा है। यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के नवीनतम पाठ्यकम पर आधारित होगी। इसका पैटर्न राष्ट्रीय शिक्षा नीति में निर्दिष्ट अधिगम परिणामों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मैथ ओलंपियाड कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए भारत के स्कूलों और विदेशों में स्थित सीबीएसई स्कूलों में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। संवाद