फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देश रक्षा का संकल्प लेकर विदा हुए एनसीसी कैडेट्स

Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी कैंडेड के शिविर को संबोधित रते अतिथि।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे 44वीं बटालियन एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल सतीश कंवर ने कैडेटों को प्रशिक्षण प्राप्त करने पर उन्हें देश की सेना में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के समापन पर एनसीसी कैडेट्स ने देश रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल सतीश कंवर ने कहा कि 12 दिनों तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चला है। जिसमें कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, आर्म हैंडलिंग, मैप रीडिंग फायर-फाइटिंग, प्राथमिक चिकित्सा, ट्रैफिक नियम, प्राकृतिक आपदा, स्वच्छता अभियान, योग, पीटी व एंबुश का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में कैडेट्स को सेना की अग्निवीर भर्ती और कॅरियर काउंसिलिंग संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने कैडेट्स का उत्साहवर्धन व आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 12 दिवसीय शिविर का समापन किया। कैंप एज्यूटेंट कैप्टन डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कैडेट्स सेना का एक अंग बन चुके हैं। वह जहां भी रहें वहां अनुशासित तरीके से रहें। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इसके साथ ही देश की तीनों सेनाओं में अपना करियर बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, एसएम पवन कुमार, जेसीओ काशी राज, लेफ्टिनेंट गुंजन मिश्रा, सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार गुप्ता, सेकेंड ऑफिसर भरत सिंह, थर्ड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह समेत एनसीसी के स्टाफ और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें