फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवोदय के पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव

Wed, 20 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में पुरातन छात्र सम्मेलन के दौरान मौजूद पूर्व छात्र व शिक्षक
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

अध्ययनरत छात्रों को कॅरियर के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में बुधवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे नवोदय के पूर्व छात्रों ने अध्ययनरत छात्रों से अपना अनुभव साझा करते हुए उन्हें कॅरियर के प्रति जागरूक किया।
गुरु-शिष्य परंपरा को बनाए रखने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में पुरातन छात्र सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के पुरातन विद्यार्थी अंशिका त्रिपाठी, सौरभ, रमाशंकर राय, रामशंकर मिश्र, रेनू मिश्रा, रामविलास, विवेक कुमार, अक्षय जायसवाल, अमरेश चौधरी, आर्यनराज सिंह आदि ने विद्यालय में शिक्षा के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए नवोदय विद्यालय की शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आगे बढ़ने की सीख दी। पूर्व छात्रों ने कहा कि नवोदय विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के दायित्व को बेहद सरल ढंग से निभाता है। कठिन परिश्रम और लक्ष्य निर्धारित कर किया जाने वाला प्रयास ही सार्थक परिणाम देता है। अनुशासन में रहकर प्रत्येक छात्र को अपने मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
इस दौरान प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र, श्रीकांत तिवारी, डीके सिंह, आरके मिश्र, विनय कुमार मिश्र, एमके मौर्य, ऋषिकेश विश्वकर्मा, विजय कुमार, आलोक श्रीवास्तव, अवधेश कुमार गुप्ता, राजीव कुमार त्रिपाठी, केएन सिंह, केके सिंह, शिखा श्रीवास्तवा, श्वेता सिंह, संगीता श्रीवास्तव, बृजेश कुमार रस्तोगी, हेमा, रिया शर्मा, दीप मलिका, आरएस पांडेय, राकेश, ध्रुव, शाहिद जमील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें