बेलहर। ऑल इंडिया कौमी तंजीम के तत्वावधान में तीन सितंबर को लखनऊ स्थित सुन्नी इंटर काॅलेज में राष्ट्रीय सदभावना सम्मेलन और डेलीगेट्स कन्वेंशन का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय आदि होंगे। यह जानकारी ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश महासचिव मुहम्मद हुजैफा फिरोजाबादी व जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज अख्तर ने दी। संवाद