फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मार्गदर्शक कार्यशाला आज

Fri, 11 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 12 अगस्त को एचआर इंटर कॉलेज के अटल टिंकरिंग लैब में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला का आयोजन होगा। इसका मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना है। यह कार्यशाला 11 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह ने दी है। इसमें जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों से एक विज्ञान शिक्षक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रत्येक बीआरसी से दो विज्ञान शिक्षकों काे प्रतिभाग करना है। कार्यशाला में जनपद अकादमिक समन्वयक डॉ अनुपम पति त्रिपाठी छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रोजेक्ट बनाने संबंधी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें