फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिनी हत्याकांड : पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Wed, 20 Mar 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-गैर प्रांत से लाकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन

-पुलिस गिरफ्त में अभी भी हैं कुछ अन्य संदिग्ध
-घटना के खुलासे के कगार पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा निवासी सुभासपा महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम को महत्वपूर्ण लीड मिली है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने गैर प्रांत से लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस गिरफ्त में अभी भी कुछ अन्य संदिग्ध हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
नंदिनी की हत्या 10 मार्च को घर में ही कर दी गई थी। पति के शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर तीन को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक आरोपी दूसरे मुकदमे में पहले से ही जेल में निरूद्ध चल रहा है। इसके अलावा घटना में नामजद प्रापर्टी डीलर आनंद यादव केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है। उसके नेपाल भाग जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कड़ा रूख अपनाते हुए घटना की जांच के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया। पुलिस टीम नामजद आरोपी के धर-पकड़ के लिए छापा मारने करने के साथ ही अन्य बिंदुओं की जांच शुरू की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए। नंदिनी का मोबाइल फोन भी गायब था। उसके मोबाइल की काॅल डिटेल निकालकर पुलिस ने कुछ नंबरों को चिह्नित कर जांच शुरू की। जांच में कई पहलू निकलकर सामने आए। अब पुलिस को घटना से संबंधित महत्पूर्ण लीड मिली है। गैर प्रांत से एक संदिग्ध को पुलिस गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। जिससे पुलिस के समक्ष काफी चौकाने वाला तथ्य निकलकर सामने आया है। इससे पुलिस को घटना के खुलासे की राह काफी आसान हो गई है।

पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है। जो भी संदिग्ध सामने आ रहे हैं उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें