संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र की अर्हता तिथि एक नवंबर 2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों की तैयारी प्रारंभ हो गया है। जिसकी अंतिम तिथि छह नवंबर है। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जो पात्र शिक्षक मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराना चाहते हैं, वे फार्म-19 भरकर जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर अपने संबंधित तहसील तथा खंड विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। संवाद