फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीसरी बार टेंडर कराने में जुटा नगर पंचायत, विकास की जगी उम्मीद

Mon, 17 Jun 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में विकास कार्यों सुस्त है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद भी 15 विकास कार्य के दो बार टेंडर हुए पर वह निरस्त हो गए। दो बार प्रकाशित टेंडर को नगर पंचायत प्रशासन ने निविदा की शर्त न पूरा करने का हवाला देकर निरस्त कर दिया। अब तीसरी बार 15 कार्यों का टेंडर करने की कवायद शुरू हुई है। लोगों को उम्मीद है कि ओपन टेंडर होने से इस बार विकास कार्य की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत प्रशासन जनवरी माह में 15 विकास कार्यों को लेकर टेंडर प्रकाशित किया, लेकिन टेंडर निरस्त कर दिया गया। दूसरी बात 15 विकास कार्य जिसमें नगर पंचायत मेंहदावल के अंतर्गत अछियां जूनियर हाईस्कूल का कायाकल्प एवं सुंदरीकरण कार्य, प्राथमिक विद्यालय सियर का कायाकल्प व सुंदरीकरण कार्य, प्राथमिक विद्यालय बेलवनवा का सुंदरीकरण व कायाकल्प, नगर पंचायत में पुस्तकालय का निर्माण, नायकटोला धोबी घाट पर शौचालय निर्माण, सीसी रोड का निर्माण, बीएम सिटी मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण पंचम वित्त राज आयोग से होना था लेकिन टेंडर निरस्त कर दिया गया।
ऐसे में तीसरी बार नगर पंचायत प्रशासन 15 कार्यों का टेंडर करने की प्रक्रिया में जुटी है। ठेकेदार मुकेश कुमार, सुधीर, मोहन कुमार, रवि, बृजेश कुमार आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि तीसरी बार प्रकाशित टेंडर पर जिला प्रशासन कोर कमेटी का गठन करे। ताकि टेंडर निरस्त न हो पाए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि फरवरी माह में प्रकाशित टेंडर के नियम तथा शर्तों को ठेकेदार पूरा नहीं कर पाए थे। इसी कारण टेंडर को निरस्त किया गया था। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण टेंडर नहीं हो पाया था, लेकिन अब अधिसूचना समाप्त हो गई है। कार्यों का टेंडर प्रकाशित कर जल्द ही विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें