फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थी करें लिखित अभ्यास

Sat, 04 Feb 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 16 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा कर रहे हैं। अमर उजाला ने भी कुछ ऐसा प्रयास शुरू किए हैं ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके। आज हम रसायन विज्ञान विषय की तैयारियों पर बात करेंगे।
बेनी माधव गोपी नाथ इंटर कॉलेज बखिरा के प्रवक्ता अभिषेक तिवारी का कहना है कि रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सूझबूझ के साथ लिखित अभ्यास जरूरी है। रसायन विज्ञान रोचक विषय होने के साथ स्कोरिंग भी है। दिमाग लगाकर अवधारणाओं को समझना और फिर बार-बार लिखित अभ्यास विषय को बोझिल नहीं होने देता और विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने का यही मूलमंत्र है। प्रश्नों का उत्तर देते समय स्वच्छता हेडिंग के साथ यथा स्थान नामांकित चित्र, फ्लो चार्ट और उदाहरण तथा रासायनिक अभिक्रियाओं को लिखना चाहिए।
विज्ञापन

अनावश्यक चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आंकिक प्रश्नों को स्टेप वाइज करने की कोशिश करना चाहिए, क्योंकि अंक विभाजन का लाभ मिलता है। बहुविकल्पीय प्रश्नों को शांत दिमाग से हल करने के साथ एक जगह ही लिखना चाहिए। नामित अभिक्रियाओं को समझ कर लिखकर याद करें और उस पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास कर आत्मविश्वास में वृद्धि करें। पिछले वर्षों का संबंधित मॉडल पेपर का व्यवस्थित अभ्यास सफलता के मार्ग को प्रशस्त करता है।
विज्ञापन

प्रत्येक अध्याय को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर निरंतरता के साथ पढ़ना, अभ्यास करना चाहिए। उस पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करना। यह विषय की रोचकता को बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करता है।
...
इस पर दें ध्यान
- अनावश्यक चिंतन और घबराहट के स्थान पर आत्मविश्वास लाएं।
-मोबाइल फोन से दूरी, पर्याप्त नींद और पोषित आहार लें।
-उद्देश्य केवल पढ़ना न होकर जानकारी प्राप्त करने की होनी चाहिए।
- फ्लो चार्ट के जरिए परीक्षा की तैयारी करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें