फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

Mon, 23 Oct 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के चौरेला ताल के पास रविवार को एक युवक का शव बदहाल स्थिति में बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। बरामद शव आधा से ज्यादा सड़ चुका है। स्थानीय लोग मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव बता रहे हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के कछार में स्थित चौरेला ताल में 35 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए फिल्ड यूनिट को बुलाया गया। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मर्चरी में रखने का निर्णय लिया गया है। उसके बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पहले यह युवक दिखाई दिया था। शायद इसकी मृत्यु हो गई है। शव आधा सड़ चुका है। शव में कीड़े पड़ गए हैं। पुलिस कर्मियों को शव का पंचनामा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने कहा कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसे पहचान के लिए मर्चरी में 72 घंटे तक रखा जाएगा। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें