फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समरधीरा बाबा मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया, अफरा-तफरी

Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने तीन युवकों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर के तिवारी टोला स्थित समरधीरा बाबा मंदिर में लगी मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से नगर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसकी भनक लगते ही जिला व मगहर की पुलिस सक्रिय हो गई। इस कृत्य में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ कोतवाली पुलिस केस पंजीकृत कर आगे की करवाई में जुट गई है।
तिवारी टोला स्थित समरधीरा बाबा मंदिर में स्थित मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर नगर में हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। माहौल बिगड़ता इससे पहले जिले व मगहर की पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर सीओ सदर दीपांशी राठौर ने मौके का मुआयना कर चौकी इंचार्ज मगहर उदयशंकर द्विवेदी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ शरारती तत्वों के खिलाफ अविलंब करवाई करने के लिए कहा। कुछ देर के बाद घटना में शामिल तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर नगर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी ने बताया कि मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि तीन शराबी युवक मंदिर के पास शराब पीकर उसमें रखी मूर्ति को हिलाकर क्षतिग्रस्त कर दिए। उसके बाद उनकी तलाश की गई तो जल्द ही पकड़ में आ गए। उन पर केस दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें