फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में चाकू घोंपकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट में चाकू घोंपकर युवक की हत्या
विज्ञापन

- वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला आरोपी
- हत्या की वजह का नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली/संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के सुल्ताननगर उर्फ घटवा चौराहे पर रविवार देर शाम युवक की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या करके आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है।
एसओ सर्वेश राय ने बताया कि बेलहर क्षेत्र के परसोहिया उर्फ सिंहियहवां गांव निवासी 30 वर्षीय सत्तन पुत्र मिट्ठू राजभर दुधारा क्षेत्र के सुल्ताननगर उर्फ घटवा चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर काम करता था। रविवार की शाम को सत्तन चाय की दुकान पर बैठा था। उसी दौरान परसोहिया उर्फ सिंहियहवा गांव का ही रहने वाला युवक वहां पहुंच गया। सत्तन के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को लेकर सीएचसी सेमरियावां गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर युवक के बड़े भाई ओंकार सीएचसी सेमरियावां पहुंच गए। एसओ ने बताया कि पूछताछ में ओंकार यहीं बता रहे है कि आरोपी उसके गांव का ही रहने वाला है। हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पीड़ित परिवार की तरफ से जैसे ही तहरीर मिलेगी केस दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें