संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर पर डुग्गी-मुनादी की। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के अगुवाई में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना दुधारा से संबंधित वांछित आरोपी शराकत निवासी ग्राम परदेसवा थाना कोतवाली खलीलाबाद के खिलाफ न्यायालय के आदेशानुसार धारा 84 के तहत उद्घोषणा तामील की कार्रवाई ग्राम परदेसवा में संपन्न की। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। संवाद