फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुलायम के दांव ने नवनीत को दिखाया आसमान

Mon, 06 Nov 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल के कुसौना कलां में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के कुसौना कला में रविवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। कुल 40 जोड़ कुश्ती हुई। दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों के साथ अगल-बगल जिलों के पहलवान भी शामिल हुए। दंगल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कराया।
विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम चंनगहिया निवासी पहलवान मुलायम यादव ने खलीलाबाद स्टेडियम के पहलवान नवनीत को 20 सेकेंड में आसमान दिखा दिया। यह कुश्ती काफी रोमांचक रही। दूसरे जोड़ की कुश्ती में कौवाठोर निवासी पहलवान शिवानंद ने गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा के पहलवान राजू को पटखनी दी। पहलवान विजय ने आकाश को अपने दांव से चित किया। महाराजगंज जनपद के मुजरी निवासी पहलवान ने गोरखपुर जनपद के भिटी रावत के रवि पहलवान को पराजित किया।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि दंगल हमारी प्राचीन व्यवस्था है। प्राचीन काल में मल्ल युद्ध के बारे में सभी लोग जानते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजय उर्फ सोना तिवारी ने कहा कि कुश्ती का आयोजन परस्पर प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इस खेल में प्रतिभा करने वाले प्रतियोगी भाईचारे व स्वभाव के साथ अपने कल का प्रदर्शन करें। जिससे सामाजिक सौहार्द खेल में बना रहे। इस दौरान अजय त्रिपाठी, अनिल तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, खगेश तिवारी, कृष्णानंद त्रिपाठी, मुगन यादव, अवनींद्रनाथ त्रिपाठी, गवर्नर तिवारी उर्फ उपेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें