रोसयाबाजार। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के निर्देश पर पौली ब्लॉक के आजाव ग्राम पंचायत के प्रधान मुकेश यादव को पूर्वी उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले मुकेश यादव पौली ब्लाॅक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। मुकेश यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।
इस दौरान प्रधान कल्पनाथ यादव, अद्या यादव, गुलाब, रमेश यादव, राममिलन यादव, बलराम यादव, रामानंद चौधरी, महेंद्र यादव, संतोष शर्मा, पवन कुमार, अमरजीत, नंनदलाल यादव, मकसूदन, कौशल यादव, रामसजीवन, चंदशेखर, पल्लन आदि ने बधाई दी है। संवाद