धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा से सटे गौरीराई के सिवान में एक खेत से रविवार को मृदभांड मिला। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। हालांकि यहां पर तमाम खेतों में इस प्रकार के पहले भी मिट्टी के बर्तन व मूर्तियां और पुराने कालखंड के ईंट मिल चुके हैं।
स्थानीय नगर पंचायत के गौरी राई सिवान में स्थित चंद्रमौलि पांडेय के खेत में मृदभांड मिला। मृदभांड मिलते ही वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसको बौद्ध कालीन परंपरा से जोड़कर अपने- अपने विचार प्रस्तुत करने लगे।