गैस सिलिंडर से झुलसे हुए लोगों का जिला अस्पताल में हाल जानते सांसद प्रवीण निषाद।
संतकबीरनगर। धनघटा के सिकरी गांव में मंगलवार की भोर में सिलिंडर फटने से झुलसे लोगों का हाल सांसद प्रवीण निषाद ने जिला अस्पताल पहुंच कर जाना। उन्होंने पीड़ितों से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
सांसद प्रवीण निषाद ने पीड़ित राम भजन व उनके परिजनों से एक-एक कर हाल जाना। इसके साथ ही चिकित्सकों से बातचीत की और इलाज की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सांसद ने कहाकि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। उनका उपचार बेहतर तरीके से हो इसके लिए सीएमएस से बात हुई है। इस दौरान डॉ एपी मिश्र, डॉ संजीत मिश्र, डॉ संतोष तिवारी, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, हिमांशु राय समेत अन्य मौजूद रहे।