फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पर्वतारोही रजनी साव को पांच लाख का चेक देकर किया सम्मानित

Thu, 12 Oct 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पर्वतारोही को चेक देते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुधवार को 21 बालिकाओं को बेबी किट दी गई। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में धनघटा के विधायक गणेश चौहान व ब्लाॅक प्रमुख कालिंदी चौहान ने यूथ आईकॉन एवं पर्वतारोही रजनी साव को एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई के लिए पांच लाख का चेक दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने तक विभिन्न स्तर पर सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। हम सभी का दायित्व है कि उन्हें खेल, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित करें। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, स्वावलंबन एवं जनपद में महिलाओं व बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा की स्थिति को बेहतर करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ संत कुमार , आनंद त्रिपाठी, अम्बरीश राय, दयाराम कन्नौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ.. श्वेता त्रिपाठी, महेश कुमार गुप्ता, उपक्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें