रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग खरचा में शुक्रवार की रात लगभग 9.30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। धनघटा थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी विवेक उर्फ विक्की (28) पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण आर्या रामजानकी मार्ग पर अमौली सड़क के सटे उत्तर मकान में रहते थे। शुक्रवार को बाइक से घर आ रहे थे। खरचा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
.