संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। खंड विकास अधिकारी मेंहदावल अमरेश सिंह चाौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें मतदाताओं को जागरुक करते हुए खंड विकास अधिकारी ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदाता बूथ तक पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करें। जिससे स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान तथा एडीओ पंचायत राजेश पांडेय के नेतृत्व में मतदान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली खंड विकास से मेंहदावल नगर में भ्रमण करते हुए लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने मतों का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान का प्रयोग प्रत्येक मतदाता का जन्म सिद्ध अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग मतदाता बूथ तक जाकर अवश्य करें। यदि मतदाता मतदान करने के प्रति लापरवाह रहेगा तो स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना प्रभावित होगी। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव अभिनव वत्स, धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार, ग्राम पंचायत सचिव मोहम्मद लतीफ अहमद समेत अन्य लोग मतदाता जागरूकता रैली में मौजूद रहे।