फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंडलायुक्त के निर्देश पर मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त के निर्देश पर मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज के साहरे जमीन बेचने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। बस्ती मंडल के आयुक्त के निर्देश पर रविवार को महुली पुलिस ने भैंसही जोत निवासी महिला की तहरीर पर महादेवा गांव के रहने वाले मां-बेटा पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज के सहारे आरोपियों ने जमीन का बैनामा किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मंडलायुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में महुली क्षेत्र के ग्राम भैंसही जोत की निवासी महिला मालती देवी पत्नी गंगाराम ने आरोप लगाया है कि महादेवा गांव की शकीला बेगम पत्नी जाकिर हुसैन से महुली-नाथनगर मार्ग पर डड़वा मोहल्ले से जमीन का बैनामा 16 फरवरी 2021 को कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिल खारिज की प्रक्रिया कराते वक्त पता चला तशकीला बेगम ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गलत तरीके से बैनामा किया था। पीड़िता के अनुसार शकीला बेगम के इस कृत्य में उसका बेटा कादिर हुसैन भी शामिल रहा। इंस्पेक्टर संतोष मिश्र ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश और मालती देवी की तहरीर पर आरोपी शकीला बेगम पत्नी जाकिर हुसैन, कादिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन पर जालसाजी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें