दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा गांव में सीवान में जिसे कुआं में महिला बच्चे सहित कुदी बहा पर ज
तीन बच्चों संग महिला कुएं में कूदी, मां और दो बेटों की मौत
सेमरियावां/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा गांव में शुक्रवार को दोपहर में एक बजे एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। दो बच्चों और महिला की मौत हो गई। एक बेटे का लखनऊ में इलाज चल रहा है। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है।
पचदेउरा गांव निवासी मारूफ अहमद की विवाहिता बेटी फ़िरदौस अपने तीन बेटों अकरम (5), अरहम (3) और 15 दिन के नवजात के साथ घर से 100 मीटर दूर सिवान में जाकर कुएं में कूद गई। मौके पर बकरी चरा रही एक महिला ने देखा तो शोर मचाया। दो युवक कुएं में उतरे और आधा घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला। नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। अकरम, अरहम और फ़िरदौस को सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टर ने अरहम को मृत घोषित कर दिया। फ़िरदौस और अकरम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को लेकर कैली अस्पताल बस्ती चले गए। फ़िरदौस की कैली अस्पताल में मौत हो गई। अकरम को लखनऊ रेफर कर दिया। संवाद
, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजन शवों का पोस्टमार्टम न कराने के लिए अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।