धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के घोरांग गांव निवासी युवक और उसकी मां को निर्माणाधीन मकान में जुआ खेलने से मना करने पर जुआरियों ने घर में घुसकर मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज की है।
राज मंगल का आरोप है कि गांव के बाहर वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान में गांव के रहने वाले जुआरी रोजाना पहुंचकर शाम के समय जुआ खेलते थे। रविवार को उन लोगों को जुआ खेलने से मना किए तो आग बबूला हो गए। राजमंगल ने जब कहा कि नहीं मानेंगे तो इसकी जानकारी पुलिस को देंगे, इतना सुनते ही मारने के लिए दौड़ा लिए। जान बचाने के लिए घर में भागकर गए तो वे लोग घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। बचाव में आई माता कलावती को भी मारपीट कर घायल करके भाग निकले।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में घोरांग गांव निवासी शनि, छोटू, अमरजीत और शनि की मां के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।