संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मैली गांव में रंजिश में मां-बेटी से मारपीट की गई। पीड़िता नूरजहां ने पटीदारों पर घर में घुसकर गालियां देने व मारपीट का आरोप लगाया है। नूरजहां ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उनके पटीदार असलम, जैनुन्निसा, सारजहां और फरीदा घर में घुस आए। उन्होंने नूरजहां और उनकी बेटी नगमा को बाल पकड़कर पटका तथा मारपीट की। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। नूरजहां ने जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने 19 अक्तूबर को भी मारपीट होने की बात कही है। संवाद