धनघटा। ऑपरेशन से प्रसव होने की सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की सलाह के बावजूद हैंसर बाजार धनघटा के हरेवा वार्ड निवासी संदीप मौर्य ने निजी अस्पताल के झांसे में आकर अपनी पत्नी को धनघटा-बंडा बाजार स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल कर्मियों ने नार्मल प्रसव कराने के नाम पर प्रसव पीड़िता को भर्ती किया था। लेकिन प्रसव के दौरान महिला के पेट में बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल कर्मियों ने खलीलाबाद ले जाने की सलाह परिजनों को दिया। खलीलाबाद ले जाते समय रास्ते मे महिला ने भी दम तोड़ दिया। महिला के पति निजी अस्पताल के संचालक के खिलाफ धनघटा थाने में तहरीर सौंपी। इस संबंध में एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।