- 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोेग्य मेला लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। इस मेले में सर्वाधिक आई फ्लू के मरीज आए और उनको परामर्श के साथ ही आइसोलेट रहने को कहा गया। आरोग्य मेल में कुल 1212 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमे से 140 मरीज आई फ्लू से संबंधित रहे।
जिले के औराडाड, बखिरा, बूधाकला, चुरेब, दानो कुईया, देवकली, दुधारा, हरिहरपुर, हरैया, जगदीशपुर, परसाझकरिया, परसा पांडेय, रेवटा, रोसया बाजार, साड़ेकला, सिक्टहा समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगा। इस मेले में बच्चों से समेत बुजुर्गो में आई फ्लू की शिकायतें अधिक रही। इसमे आंखें लाल होना और पानी आने की बात मरीज बता रहे थे। जिसके बाद चिकित्सकों ने दवा देकर आइसोलेट रहने की सलाह दी।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में कुल 45 मरीजों की जांचकर उनमें निःशुल्क दवा बांटी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर एसडी सिंह, डाॅक्टर मनस्विता ने बताया कि मौसम बहुत सख्त हो रहा है। धूप से बचने की आवश्यकता है। आंख के बचाव के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें। बार -बार आंख पर हाथ न लगाएं।
इस मौके पर फाॅर्मासिस्ट एसपी यादव, एलटी शिव नन्दन, जीएनएम शालिनी पांडेय, एएनएम नमिता, एएनएम रजनी, सुनील, आनन्द आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि कुल 1212 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है।