फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पानी में पनप रहे मच्छर हो सकते हैं खतरनाक

विज्ञापन
आजाद चौक के पास पसरा नाले का गंदा पानी। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
मच्छरों के प्रकोप से लोगों की नींद में पड़ रही खलल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बढ़ती गर्मी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों ने न केवल लोगों की रातों की नींद हराम कर दी है, बल्कि वह सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे है। इससे बीमारियों का प्रकोप भी बढ रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन फागिंग और कीटनाशक के छिड़काव के नाम पर रस्म अदायगी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए फागिंग कराई जा रही है, लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर हैं। मोहल्लों में फागिंग की स्थिति यह है कि महीने में एक दिन फाॅगिंग और कीट नाशक का छिड़काव हो रहा है।यह स्थिति तब है जबकि इस समय संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर के वार्डाें में नालियां जाम होने से मच्छर तेजी से पनप रहे है। मच्छरों के प्रकोप के कारण जहां लोगों की रात की नींद में खलल पड़ रहा है वहीं दिन में भी चैन नहीं मिल पा रहा है। पालिका प्रशासन की फागिंग गाड़ी मुख्य मार्ग पर ही दिखाई देती है। शहर के निवासी राकेश कुमार, रविंद्र देव आदि ने कहा कि गर्मी का मौसम है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में नियमित रूप से फागिंग के साथ ही दवा का छिड़काव होना चाहिए। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों को नियमित रूप से फागिंग और कीटनाशक के छिड़काव का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें